हरियाणा : सोलर पैनल कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने हेल्पलाइन नंबर 9888101912 जारी
हिसार।
हरियाणा में सोलर पैनल कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने में बिजली निगम एक के बाद एक योजनाएं तैयार कर रहा है। अब नई योजना के तहत एक हेल्पलाइन नंबर 9888101912 जारी किया है, जिस पर मिस्ड काल करते ही बिजली निगम के अधिकारी संबंधित उपभोक्ता से बातचीत करेंगे और सोलर पैनल की हर तमाम जानकारी साझा करेंगे।
यही नहीं, उपभोक्ता चाहे तो बिजली निगम की टीम घर आकर सोलर पैनल लगवाने में भी मदद करेगी।कारण यह है कि आमजन को सोलर पैनल से संबंधित अभी कम जानकारी है। जिसमें सबसे खास बिंदु वेंडर का कालम है, जिसे आमजन आवेदन करते समय खाली छोड़ देते है। जबकि इस कालम को भरना अनिवार्य होता है। ताकि वेंडर उपभोक्ता से संपर्क कर सकें।
यह आदेश दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम ने जारी किए है। क्योंकि एक तो सोलर कनेक्शनों की संख्या में इजाफा होगा तो दूसरा संबंधित कनेक्शन में आने वाली परेशानियों से भी अधिकारी अवगत होंगे।
जैसे ही कोई उपभोक्ता सोलर पैनल लगवाने के लिए मोबाइल नंबर पर मिस्ड काल करेगा तो संबंधित क्षेत्र के बिजली निगम के अधिकारी उपभोक्ता से संपर्क करेंगे। जिसमें वे उपरोक्त कनेक्शन से संबंधित दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही बिजली निगम की टीम घर आकर सोलर पैनल भी लगवाकर जाएगी।
.jpg)
No comments