Header Ads

Header ADS

धीरज सेठ बने देश के 31वें थलसेना प्रमुख


 नई दिल्ली। 

भारतीय सेना को मंगलवार को नया नेतृत्व मिल गया। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल धीरज सेठ ने देश के 31वें थलसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया, जो चार दशक से अधिक लंबे सैन्य करियर के बाद सेवानिवृत्त हुए। जनरल सेठ ऐसे समय सेना की कमान संभाल रहे हैं, जब भारत को उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर लगातार सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और सेना तेजी से आधुनिकीकरण व आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही है।

No comments

Powered by Blogger.