Header Ads

Header ADS

देश में पहली बार मध्य प्रदेश की 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जीआई टैग

 


भोपाल । 

मध्य प्रदेश ने इतिहास बनाते हुए एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों के लिए भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) हासिल करने में सफलता हासिल की है। प्रदेश की जिन उद्यानिकी फसलों को जीआई टैग मिला है, उनमें गुना का धनिया, नरसिंहपुर बरमान घाट का बेंगन, बैतूल गजरिया आम, खरगौन  की लाल मिर्च, मांडू की खुरसानी इमली, जबलपुर का मटर, सिवनी का सीताफल, मालवी आलू और गराड़ू, नरसिंहपुर गुड, जबलपुर सिंघाड़ा, आलीराजपुर का नूरजहां आम, बुरहानपुर का केला, इंदौरी जीरावन, रतलाम सैलाना बालम ककड़ी और छतरपुर का पान शामिल है। 

इसके अलावा उज्जैन की इमली, आलीराजपुर का अचारी आम, मालवा का सफेद प्याज, झाबुआ का दाल पानिया, मंदसौर का देशी जीरा, बुरहानपुर की जलेबी, अशोक नगर की खिरनी को जीआई टैग दिलवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। कृषक कल्याण वर्ष में यह एक बड़ी उपलब्धि है।

No comments

Powered by Blogger.