केंद्र सरकार ने 22–30% एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म की
नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए आम लोगों को बड़ी राहत देने के लिए 22%, 25%, 27% और 30% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह से समाप्त कर दी है। सरकार ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि BIS स्टैंडर्ड के अनुसार इन फ्यूल ब्लेंड्स पर अब कोई केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी।
सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि 22% से 30% तक एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल को एक्साइज ड्यूटी के दायरे से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। अब इस श्रेणी के पेट्रोल पर किसी भी प्रकार की केंद्रीय कर वसूली नहीं होगी।
सरकार का यह कदम न केवल आम जनता के लिए राहत प्रदान करेगा, बल्कि पेट्रोलियम कंपनियों और देश के गन्ना किसानों को भी फायदा पहुँचाएगा। कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच, इस निर्णय से देश में पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी। 22% से 30% इथेनॉल वाले मिश्रण पर एक्साइज ड्यूटी हटाने से इनकी कीमतें मौजूदा E20 (20% मिश्रण वाला पेट्रोल) से कम होने की संभावना है। साथ ही, इससे ज्यादा इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
.jpg)
No comments