दिल्ली के एक होटल में अग्निकांड , 21 लोगों की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली
दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जान गंवाने वाले 21 लोगों में से 6 विदेशी नागरिक हैं. इनमें नाइजीरिया, मोजाम्बिक, बांग्लादेश और लाइबेरिया के नागरिक शामिल हैं. होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज है. उनके अन्य कई होटल भी हैं. लोकेश बजाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की रेड जारी है। साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ने बताया कि उनके यहां भर्ती कराए लोगों में 7-8 की हालत बेहद गंभीर है.
मालवीय नगर आग मामले की शुरुआती जांच से सुरक्षा में कथित तौर पर गंभीर चूक के संकेत मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, जहां केवल छह कमरों के निर्माण की अनुमति दी गई थी, वहीं असल में 18 कमरे बना दिए गए थे. जांचकर्ताओं ने बिजली की खुली वायरिंग और आपातकालीन निकास के लिए उचित मार्ग न होने की बात भी सामने रखी है, जिससे इमारत की सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.
पीएम ने जताया दुःख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनहानि पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
.jpg)
No comments