राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी आठ आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई पेशी के बाद न्यायाधीश रजत वर्मा ने यह आदेश जारी किया।
अदालत ने पुलिस की न्यायिक अभिरक्षा की मांग स्वीकार करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई अब 13 जुलाई को होगी। इस मामले में आरोपियों को अदालत के साथ-साथ फैजाबाद बार एसोसिएशन से भी बड़ा झटका लगा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने बताया कि संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि कोई भी सदस्य अधिवक्ता राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों की ओर से अदालत में पैरवी नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिवक्ता आरोपियों का वकालतनामा दाखिल करता है, तो उसे प्रति आरोपी पांच लाख रुपये की सहयोग राशि बार एसोसिएशन में जमा करनी होगी। इस राशि का उपयोग अभियोजन पक्ष की कानूनी सहायता और मुकदमे से जुड़े खर्चों में किया जाएगा।
.jpg)
No comments