Header Ads

Header ADS

अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला, सिर पर आई गंभीर चोट


 कोलकाता 

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भड़की राजनीतिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के ठीक एक दिन बाद, रविवार को लोकसभा में टीएमसी के मुख्य सचेतक और वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला हुआ है। हुगली जिले के चंडीताला थाने के बाहर हुई इस भीषण हिंसक झड़प में कल्याण बनर्जी के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

यह पूरी घटना उस समय हुई जब टीएमसी समर्थक अपने गिरफ्तार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपने चंडीताला थाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब टीएमसी समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उग्र नारेबाजी शुरू कर दी और प्रदर्शनकारियों को ‘चोर’ कहना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव और मारपीट शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी खेप को मोर्चा संभालना पड़ा।

No comments

Powered by Blogger.