नोटिस पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- नहीं खाली करूंगी सरकारी घर, दम है तो फोर्स बुलाकर बाहर निकालो
पटना
बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जिसने पटना से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में भूचाल ला दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की कद्दावर नेता राबड़ी देवी को पटना के अति-सुरक्षित और वीआईपी इलाके में स्थित प्रसिद्ध ’10 सर्कुलर रोड’ का सरकारी आवास तुरंत खाली करने का कड़ा प्रशासनिक नोटिस जारी किया गया है।
सरकार के इस आदेश की कॉपी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने नीतीश सरकार को बेहद तल्ख लहजे में खुली चुनौती दे डाली है। राबड़ी देवी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि मैं यह बंगला किसी भी कीमत पर खाली नहीं करूंगी, सरकार में दम है तो फोर्स बुलाए और मुझे जबरन बाहर निकाल कर दिखाए।
दरअसल, बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी यह वीआईपी बंगला अब राज्य सरकार के नए पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। बिहार सरकार के इस ताबड़तोड़ प्रशासनिक कदम के बाद सूबे की सियासत में एक बार फिर से जुबानी जंग और तनातनी तेज हो गई है। आरजेडी इसे बदले की राजनीति बता रही है, वहीं सत्ता पक्ष इसे नियमों के तहत की गई कार्रवाई करार दे रहा है।
.jpg)
No comments