Header Ads

Header ADS

सीबीआई के रडार पर NTA के अधिकारी, पूर्व शिक्षक समेत दो और गिरफ्तार


 नई दिल्ली। 

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने जांच तेज करते हुए दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और उन संस्थानों के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है, जिन्हें प्रश्नपत्र छपाई से जुड़ी प्रक्रिया तक पहुंच प्राप्त थी।

सीबीआई ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से धनंजय लोखंडा और पुणे से मनीषा वाघमारे को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, महाराष्ट्र के लातूर से एक रिटायर्ड कॉलेज प्रोफेसर को भी हिरासत में लिया गया है। एजेंसी ने पिछले 24 घंटों में देशभर के 14 स्थानों पर छापेमारी भी की है। जांच एजेंसी फिलहाल पेपर लीक के असली स्रोत तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

अब तक की जांच में सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे पहले एजेंसी जयपुर से मांगिलाल बीवाल, विकास बीवाल और दिनेश बीवाल को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा गुरुग्राम के यश यादव और नासिक के शुभम खैरनार को भी पकड़ा गया था।

No comments

Powered by Blogger.