Header Ads

Header ADS

पश्चिम बंगाल : राज्य के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य


 कोलकाता 

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया है। मदरसा शिक्षा निदेशालय की ओर से 19 मई 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि अब कक्षाएं शुरू होने से पहले होने वाली प्रार्थना में ‘वंदे मातरम्’ गाना जरूरी होगा।आदेश के मुताबिक, पहले जारी सभी निर्देशों और प्रचलित व्यवस्थाओं को निरस्त करते हुए यह नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

यह आदेश राज्य के सभी सरकारी मॉडल मदरसों (इंग्लिश मीडियम), मान्यता प्राप्त सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों, अप्रूव्ड MSK, अप्रूव्ड SSK और मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर लागू होगा।

मदरसा शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश की प्रतियां सभी जिलाधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन और संबंधित विभागों को भेजी गई हैं। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि इसे सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।

No comments

Powered by Blogger.