Header Ads

Header ADS

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी


रायपुर। 
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से तेज धूप और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है।

प्रदेश में सुबह 10 बजे से ही तेज धूप का असर शुरू हो रहा है, जबकि दोपहर होते-होते गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। हालात ऐसे हैं कि शाम तक गर्मी का असर बना रहता है और रात में भी उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। बस्तर संभाग में 26 मई से बारिश की गतिविधियां शुरू होने के संकेत हैं, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में 29 मई के बाद मौसम बदल सकता है।

No comments

Powered by Blogger.