बिहार बनेगा AI हब, सम्राट चौधरी सरकार जल्द लाएगी पॉलिसी
पटना।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज (23 मई) ऊर्जा स्टेडियम में 'बिहार ए०आई० समिट-2026' का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करता हूं और आयोजकों को धन्यवाद देता हूं कि आपने मुझे इस कार्यक्रम में बुलाया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि AI जीवन का महत्वपूर्ण अंग होने जा रहा है. आज भारत के करीब 120 करोड़ लोग मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में संचार क्रांति हुई है. संचार क्रांति के इस युग में ए०आई० का काफी अहम रोल है. आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बेसिक चीजें बिजली, सड़क, पानी को व्यवस्थित किया. भारत को विकसित होना है तो बिहार को समृद्ध होना होगा
सीएम चौधरी ने आगे कहा, ''बिहार के इतिहास ने पूरे देश को दिशा दिया था. मगध ने देश को स्वर्णिम काल दिया. नालंदा विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुनः स्थापित किया. यहां के गौरवशाली इतिहास को वापस लाना है. हर हाल में इसी फाइनेंशियल इयर में विक्रमशिला यूनिवर्सिटी को स्थापित किया जायेगा. सभी विभाग AI का अधिक से अधिक उपयोग करें. ए०आई० के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आयेगी
.jpg)
No comments