मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से राजस्थान के धौलपुर वन क्षेत्र में पहुंचा चीता
भोपाल /धौलपुर।
मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक चीता पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले के वन क्षेत्र में पहुंच गया है। धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र के जंगल में वन विभाग के कैमरे में चीते की लोकेशन ट्रेक हुई है। इसके बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है तथा उसकी निगरानी और ट्रैकिंग का अभियान शुरू किया गया है।एक दिन पूर्व इस चीते की लोकेशन राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण के रीझोनी इलाके में ट्रेक हुई है। चीते की लोकेशन के साथ-साथ उसके मूवमेंट पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पूरी तरह से मोनिटरिंग की जा रही है।
.jpg)
No comments