Header Ads

Header ADS

पंजाब में डबल धमाकों के पीछे भाजपा का हाथ : सीएम भगवंत मान

 


चंडीगढ़ । 

पंजाब के जालंधर में सीमा सुरक्षा बल हेडक्वार्टर के बाहर और अमृतसर में आर्मी कैंप पर हमले के बाद पंजाब में सियासत भी गरमा गई है। राज्य के मुख्यमंत्री और गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे भगवंत मान ने इन धमाकों के पीछे बीजेपी का हाथ बताया है। उन्होंने श्रीआनंदपुर साहिब में कहा कि इन धमाकों की जांच चल रही है। यह पंजाब चुनावों के लिए भाजपा की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लोगों के बीच हिंसा और डर फैलाकर वोट हासिल करती है। उन्होंने कहा, “ मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि वह ऐसा करना बंद करे। पंजाब के लोग हमेशा शांति चाहते हैं। बीजेपी को जहां भी चुनाव लड़ना होता है, वह वहां जाकर झगड़े करवाती है।

राज्य में हालात बिगाड़ने की कोशिश 

पंजाब में जालंधर और अमृतसर में हुए धमाके के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान की आईएसआई 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ से पहले राज्य में हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। डीजीपी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "आज मैं अमृतसर गया था, जहां मैंने कल सेना क्षेत्र में हुए कम तीव्रता वाले धमाके वाली जगह का मुआयना किया। घटनास्थल का दौरा करने के बाद, मैंने सेना के अधिकारियों से मिलकर आपसी सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा की। इसके बाद, मैंने अमृतसर कमिश्नरेट और सीमा रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं, ताकि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जा सके और आवश्यक निर्देश दिए जा सकें।

No comments

Powered by Blogger.