कर्नाटक के सीएम पद से सिद्धारमैया का इस्तीफा
बेंगलुरु।
कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच चल रही सत्ता की खींचतान के बीच गुरुवार को सिद्धारमैया ने इस्तीफा दे दिया। इससे पहले मंगलवार को दोनों नेताओं को दिल्ली में पार्टी आलाकमान ने बैठक के लिए बुलाया था। उसी बैठक के बाद सिद्धारमैया ने पद छोड़ने का निर्णय लिया। इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह नए मुख्यमंत्री के लिए रास्ता बना रहे हैं लेकिन राष्ट्रीय राजनीति में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय रहेंगे। सिद्धारमैया ने कांग्रेस के भीतर मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कर्नाटक कांग्रेस एक परिवार की तरह एकजुट रहेगी। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सभी के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने की कोशिश की।

No comments