Header Ads

Header ADS

मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

 


भोपाल। 

मशहूर शायर ,पद्म श्री' से सम्मानित डॉ. बशीर बद्र का गुरुवार दोपहर भोपाल में निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। डॉ. बशीर बद्र लंबे समय से डिमेंशिया नामक बीमारी से ग्रसित थे। उनकी याददाश्त जा चुकी थी। वे लोगों को पहचान भी नहीं पा रहे थे। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। उनके निधन की खबर से लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शायर बशीर बद्र के निधन पर गहन दु:ख जताया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। डॉ. बद्र ने अपनी शायरी के माध्यम से मानवता के साथ जीने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी रचनाओं से सदी के महान शायरों में स्थान बनाया और जिंदगी को आसान बनाने के सूत्र भी दिए। उनके लेखन में बेजोड़ रचनात्मकता के दर्शन होते हैं। 

No comments

Powered by Blogger.