छत्तीसगढ़ में शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा शुरू करने जा रही है. इस नई व्यवस्था के जरिए आम लोग अपनी शिकायत सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे. हेल्पलाइन सेवा शुरू करने से पहले प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और जिलों में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि सेवा शुरू होने के बाद शिकायतों का समय पर और प्रभावी समाधान किया जा सके.
सरकार द्वारा शुरू की जा रही इस हेल्पलाइन सेवा के तहत टोल-फ्री नंबर 1076 जारी किया जाएगा. इसके साथ ही एक विशेष वेबसाइट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. खास बात यह है कि दर्ज की गई शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेंगी और उनकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी.सुशासन एवं अभिसरण विभाग के तहत संचालित होने वाली इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एकीकृत, आसान और भरोसेमंद मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे सरकारी योजनाओं, सेवाओं और विभागीय समस्याओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकें. सरकार का प्रयास है कि शिकायतों का समाधान सात दिनों के भीतर किया जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके.
छत्तीसगढ़ में शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
इस हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक केवल शिकायत ही नहीं, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त कर
इस हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक केवल शिकायत ही नहीं, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त कर
.jpg)
No comments