बिहार में 5 IPS और 8 DSP को मिली नई जिम्मेदारी
पटना।
बिहार में सरकार ने कई आईपीएस और डीएसपी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस फैसले का मकसद प्रशासन को और मजबूत बनाना और कामकाज को बेहतर करना बताया जा रहा है. नए पदों पर तैनाती के बाद अब इन अधिकारियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है .सरकार ने 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है.संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, बिहार, पटना बनाया गया है. साथ ही उन्हें बजट अपील एवं कल्याण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.आदित्य कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 14 पटना का समादेष्टा बनाया गया है और उन्हें पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान का अतिरिक्त जिम्मा भी मिला है.आनंद कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, सुरक्षा, पटना बनाया गया है और उन्हें विधि व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
राजेश कुमार को साइबर अनुसंधान एवं आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पटना में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.वहीं वैभव शर्मा को नवगछिया का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
राजेश कुमार को साइबर अनुसंधान एवं आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पटना में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.वहीं वैभव शर्मा को नवगछिया का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

No comments