डीके शिवकुमार तीन जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
बेंगलुरु।
2023 में केंद्रीय नेतृत्व ने दिया था ढाई-ढाई साल के CM का फॉर्मूला
कर्नाटक कांग्रेस में एक साल से CM पद पर खींचतान जारी है. डीके शिवकुमार समर्थकों का दावा है कि 2023 में केंद्रीय नेतृत्व ने ढाई-ढाई साल की सत्ता का फॉर्मूला दिया था. कुछ दिनों में सिद्धारमैया के ढाई साल पूरे हो रहे हैं. पहले उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. लेकिन, कांग्रेस आलाकमान के फैसले के बाद आखिरकार सिद्धारमैया ने गुरुवार की दोपहर लोकभवन में अपना इस्तीफा सौंपा. फिलहाल इस्तीफा मंजूर किए जाने तक वह कार्यकारी CM बने रहेंगे.
कांग्रेस ने ठुकराई सिद्धारमैया की मांग
सिद्धारमैया को कांग्रेस अलाकमान ने राज्यसभा जाने या डिप्टी CM का पद लेने का ऑफर दिया था. उन्होंने दोनों ही ऑफर ठुकरा दिया है. शुक्रवार को सिद्धारमैया ने कांग्रेस के सामने कर्नाटक में एक को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनाने की मांग रखी थी, जिसके अध्यक्ष वो खुद बनना चाहते थे. हालांकि, उनकी ये मांग खारिज हो चुकी है.
.jpg)
No comments