डोप टेस्ट: सीएम मान ने कहा, उनके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं
चंडीगढ़।
पंजाब में विधानसभा में कांग्रेस की डोप टेस्ट वाली मांग को लेकर सियासत तेज हो गई है. विपक्ष द्वारा सीएम मान पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद अब इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जवाब दिया है. कांग्रेस की तरफ से अपने 'अल्कोहल टेस्ट' की मांग पर सीएम मान ने कहा, "उनके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है. फिर किस तरह का टेस्ट किया जाना चाहिए?"
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके उन पर नशे में विधानसभा में आने का आरोप लगाया गया है.
विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा कि सदन की गरिमा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक घंटे के भीतर सभी विधायकों की जांच करवाई जाए. पत्र में यह भी मांग की गई कि पीजीआई चंडीगढ़ की स्वतंत्र मेडिकल टीम से निष्पक्ष तरीके से टेस्ट करवाए जाएं.
.jpg)
No comments