Header Ads

Header ADS

परिवहन विभाग: विकास कार्यों के लिए 75 करोड़ 25 लाख रुपये मंजूर

 


लखनऊ। 

प्रदेश में परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने परिवहन विभाग और परिवहन निगम के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 75 करोड़ 25 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इस राशि से भवनों की मरम्मत, नए कार्यालयों का निर्माण, एआई आधारित डिजिटल सिस्टम, जल मार्ग विकास और व्हीकल ट्रैकिंग जैसी योजनाओं पर काम किया जाएगा।

अनावासीय भवनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए हैं। विभाग के पोर्टलों को एआई आधारित डैशबोर्ड से जोड़ने के लिए 10 करोड़ रुपये, व उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग योजना के संचालन के लिए 25 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा बरेली, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, हापुड़, देवरिया, संभल, जौनपुर, चित्रकूट और चंदौली में सारथी हाल सहित नए कार्यालय भवन बनाए जाएंगे, जिसके लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

No comments

Powered by Blogger.