योगी कैबिनेट का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी समेत 6 ने ली मंत्री पद की शपथ
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार हुआ। लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में राजनीतिक हलचल के बीच कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिली, जबकि कुछ मौजूदा मंत्रियों को प्रमोशन भी दिया गया।
नए मंत्रियों के रूप में भूपेंद्र चौधरी, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, मनोज पांडे, कैलाश राजपूत और सुरेंद्र दिलेर ने शपथ ली। इनके अलावा सोमेंद्र तोमर और अजीत सिंह पाल को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिन्हें प्रमोशन देकर कैबिनेट स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार की ओर से किए गए इस फेरबदल में सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। नए मंत्रियों में एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी और दो दलित समाज से आते हैं। इस तरह भाजपा ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है।
.jpg)
No comments