Header Ads

Header ADS

असम में हिमंता ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 12 मई को शपथ


गुवाहाटी
। 

असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। राजग विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को लोक भवन में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में असम सरकार समर्पित भाव से कार्य करेगी।जेपी नड्डा ने कहा कि असम के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह पहले भी किया गया है और आगे भी किया जाएगा। असम की जनता से जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा किया गया और जो नहीं कहा गया था, वह भी किया गया। अब जो कहा गया है, उससे कहीं अधिक पीएम मोदी के नेतृत्व में किया जाएगा।

असम में हिमंता बिस्वा सरमा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें बधाई दी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि असम भाजपा एवं एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हिमंता बिस्वा सरमा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

No comments

Powered by Blogger.