Header Ads

Header ADS

महाराष्ट्र में वसीयत का रजिस्ट्रेशन कराना आसान, फीस को घटाकर केवल 100 रुपये कर दिया

 


मुंबई। 

महाराष्ट्र में वसीयत का रजिस्ट्रेशन कराना न सिर्फ आसान हो गया है बल्कि यह लोगों को बड़े फायदे पहुंचा रहा है. महाराष्ट्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए वसीयत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए इसकी फीस को घटाकर केवल 100 रुपये कर दिया है. 

अब तक वसीयत के पंजीकरण के लिए लोगों को ज्यादा शुल्क की प्रकियाओं से रोजाना गुजरना पड़ता था. तो वहीं, महाराष्ट्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियमों के तहत अब प्रदेश का कोई भी नागरिक सिऔर 100 रुपये के फिक्स्ड रजिस्ट्रेशन शुल्क पर अपनी वसीयत को बिना किसी परेशानी के पंजीकृत करवा सकता है.

इस फैसले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप राज्य के किसी भी  517 सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में अपनी वसीयत को बिना किसी समस्या के दर्ज करा सकते हैं. जहां महाराष्ट्र सरकार ने आपके पास के क्षेत्र की पाबंदी को पूरी तरह से हटा दिया है, ताकि कोई भी नागरिक आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सके. 



No comments

Powered by Blogger.