बाल-बाल बचे मंत्री मंत्री छगन भुजबल, पार्किंग में उतारना पड़ा हेलीकॉप्टर
पुणे।
महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल एक हादसे में बाल-बाल बचे हैं। दरअसल, पुणे जिले के पुरंदर तहसील में भुजबल को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में एक बड़ी चूक हो गई । पायलट ने हेलीकॉप्टर को निर्धारित हेलीपैड पर उतारने के बजाय पास ही स्थित गाड़ियों की पार्किंग में उतार दिया। इस घटना के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और लोगों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान बड़ा खतरा था कि हेलीकॉप्टर के घूमते हुए पंखे (रोटर) पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकरा सकते थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, पायलट ने किसी तरह हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया और इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।छगन भुजबल पुणे में महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे। इसी दौरान यह घटना हुई।
.jpg)
No comments