बिहार : कटिहार में बस-ट्रक-पिकअप की टक्कर में पूर्णिया के 10 लोगों की मौत
कटिहार
बिहार के कटिहार जिले में बस, ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण है कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद सड़क पर लोगों के शव बिखड़े पड़े थे. शुरुआत में इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई. स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इसमें कुछ की स्थिति गंभीर है. ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.
यह हादसा कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच -31बसगाड़ा चौक बकरी फार्म के पास हुआ. हादसे में जान गंवाने लोगों के एक परिचित ने बताया कि पूर्णिया के शोभा से 25 लोग देवघर गए थे, जहां से लौटते समय कटिहार के गेडाबाड़ी के पास यह हादसा हुआ. इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए.

No comments