Header Ads

Header ADS

सीएम सम्राट चौधरी ने विजय सिन्हा के फैसले को पलटा, बिहार में राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द

 


पटना। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों को राहत दी है। राज्य सरकार ने करीब ढाई महीने से निलंबन झेल रहे कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द करने का ऐलान किया है। इस कदम को सरकार की ओर से सख्त रुख से नरमी की ओर बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

यह निर्णय इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कार्यभार संभाल रहे पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इन कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने हड़ताल पर गए 224 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। ये कर्मचारी 11 फरवरी से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इसके बाद स्थिति और गंभीर हो गई, जब 9 मार्च से अंचल अधिकारी (CO) और अन्य राजस्व अधिकारी भी हड़ताल में शामिल हो गए। उनके खिलाफ भी 45 से अधिक निलंबन की कार्रवाई की गई थी। इससे पूरे विभाग का कामकाज लगभग ठप पड़ गया था।

No comments

Powered by Blogger.