महिला आरक्षण: सीएम यादव के कांग्रेस पर तीखे वार
भोपाल ।
लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) पारित नहीं हो पाया। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार इसे लेकर लगातार विपक्ष को घेर रही है।इसी कड़ी में रविवार को भोपाल प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखे वार किए। उन्होंने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए इस विषय पर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की बात कही है, जिसमें महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी संभागों और जिलों में प्रदर्शन, रैलियां, पदयात्राएं और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी। पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर भी प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। हम बहनों को उनका अधिकार दिलाकर रहेंगे और जिन्होंने गलत किया है, उनका पर्दाफाश करेंगे।

No comments