Header Ads

Header ADS

महाकुंभ में वायरल हुई मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, बनीं स्वामी हर्षानंद गिरि


उज्जैन। 

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज के सानिध्य में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हर्षा रिछारिया ने संन्यास ग्रहण कर लिया। यह पूरा आयोजन धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

संन्यास परंपरा के अनुसार हर्षा रिछारिया को शिखा और दंड त्याग की विधि कराई गई। इसके साथ ही तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए। सभी विधियों के बाद उन्होंने विधिवत संन्यास ग्रहण किया।धार्मिक अनुष्ठानों के बाद हर्षा रिछारिया को नया नाम ‘स्वामी हर्षानंद गिरि’ दिया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है और उन्होंने गुरुदेव के मार्गदर्शन में संन्यास का मार्ग चुना है।

No comments

Powered by Blogger.