चलती बस में टायर फटने के बाद लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान
ग्वालियर।
ग्वालियर-झांसी हाईवे पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब झांसी रोड थाना गेट के सामने चलती वीडियो कोच बस का टायर फटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की है। उस समय बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और यात्रियों की सूझबूझ से सभी की जान बच गई। बस से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत सक्रिय हो गए। उन्होंने बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
कई यात्रियों ने भी खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बस आग की चपेट में आ गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जल गई। बस क्रमांक एनएल 07 बी-0899 राजस्थान के जयपुर से छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम जा रही थी। बस शनिवार रात करीब 9 बजे रवाना हुई थी। रविवार सुबह नाका चंद्रवदनी पर 15 यात्री उतर गए थे। इसके बाद बस जैसे ही करीब 200 मीटर आगे बढ़ी, झांसी रोड थाना के सामने अचानक टायर फट गया और उसमें आग लग गई। उस समय बस में 16 यात्री सवार थे।
......................................................................................................
.jpg)
No comments