Header Ads

Header ADS

मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी छापेमारी पर बोले सीएम मान ,हम डरने वाले नहीं


 चंडीगढ़। 

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने कहा है कि हम ईडी से डरने नहीं वाले हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कांफ्रेंस में ED की छापेमारी पर कहा कि बीजेपी से वह कहना चाहते हैं कि 2027 के चुनाव की तैयारी करनी है तो जनता के बीच जाओ न कि ED और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल विरोधी नेताओं के खिलाफ करो. मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता इससे डरने वाले नहीं हैं.

सीएम मान ने कहा कि हमारे देश को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है. यहां लोग अपनी सरकार चुनते हैं. पिछले कुछ समय से लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है. जहां भाजपा की सरकारें नही है वहां केंद्र सरकार ग्रांट रोक देती है. आम आदमी पार्टी के साथ तो कुछ ज्यादा ही हो रहा है क्योंकि यह पार्टी कुछ ही समय में नेशनल पार्टी बन गई. पिछले कुछ दिनों से लोकतंत्र का गला धीरे-धीरे करके दबाया जा रहा है.

प्रवर्तन निदेशालय पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास और अन्य संबंधित स्थानों पर तलाशी ले रहा है. AAP नेता अरोड़ा पर पहले भी 2024 में औद्योगिक भूमि के कथित दुरुपयोग के लिए छापा मारा गया था, जिससे राज्य सरकार को नुकसान हुआ था.

No comments

Powered by Blogger.