Header Ads

Header ADS

24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र , सम्राट चौधरी साबित करेंगे बहुमत

 


पटना 

बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार गठन के बाद 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। विशेष सत्र के दौरान सीएम सम्राट चौधरी सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे और बहुमत को साबित करेंगे। सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

इस संबंध में विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों और विधायकों को सूचना भेज दी गई है। यह बिहार विधान सभा, पटना के निदेशक राजीव कुमार हस्ताक्षर के से ये पत्र जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि सत्र 24 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से बिहार विधानसभा भवन, पटना में आयोजित किया जाएगा।

No comments

Powered by Blogger.