Header Ads

Header ADS

राघव चड्ढा समेत 7 बागी सांसदों की BJP में एंट्री को राज्यसभा सभापति की हरी झंडी

 


नई दिल्ली 

राज्यसभा में राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी के 7 बागी सांसदों के BJP में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा सभापति ने अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। राज्यसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है, जिसमें अब इन सातों दिग्गज नेताओं का नाम बीजेपी सांसदों की लिस्ट में दर्ज हो गया है।

आम आदमी पार्टी के इन 7 सांसदों के पाला बदलने के बाद उच्च सदन यानी राज्यसभा में बीजेपी सांसदों का कुनबा बढ़कर 113 हो गया है, जिनमें 5 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं। बीजेपी का दामन थामने वाले इन 7 सांसदों में अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता के नाम शामिल हैं। 

शुक्रवार को ही राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने बीजेपी में शामिल होने का औपचारिक ऐलान किया था, जिसके बाद बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मिठाई खिलाकर उनका पार्टी में स्वागत किया था। इस ऐतिहासिक उलटफेर के बाद आम आदमी पार्टी के पास राज्यसभा में अब केवल तीन सांसद (संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह) ही बचे हैं।

No comments

Powered by Blogger.