खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, एक ही परिवार के 7 घायल; 3 की हालत गंभीर
उमरिया ।
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एनएच-43 पर सिविल लाइन चौकी के पास मंगलवार काे गौतम ढाबा के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। खड़े ट्रक से टकराने के कारण एक ऑटो में सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोगों को जिला अस्पताल उमरिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को कटनी जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
घायलों में पलक चौधरी (12 वर्ष), कलावती चौधरी (50 वर्ष), गोरी बाई (35 वर्ष), मोनू चौधरी (16 वर्ष), राजा चौधरी (22 वर्ष), हिमांशी चौधरी (22 वर्ष) और आकाश चौधरी (3 वर्ष) शामिल हैं। सभी निवासी कटनी के तिलक कॉलेज क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। सभी लोग एक ही परिवार के हैं और विवाह समारोह में शामिल होने कटनी से पाली की ओर ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी ऑटो टकरा गई
.jpg)
No comments