Header Ads

Header ADS

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम , कल सुबह 11 बजे शपथ

 


पटना  ।

बिहार के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे। बिहार में राजनीतिक बदलाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नई सरकार गठन का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश कर दिया है। भाजपा विधायक दल और राजग विधानमंडल दल के नेता चुने जाने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ गई है।

मंगलवार शाम राजग के शीर्ष नेतृत्व के साथ सम्राट चौधरी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की और सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने इस दावे को स्वीकार कर लिया है। 15 अप्रैल (बुधवार) सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ नई कैबिनेट के अन्य मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की अंतिम बैठक में अपने इस्तीफे की घोषणा की और मंत्रिपरिषद भंग करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

No comments

Powered by Blogger.