Header Ads

Header ADS

पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

 


जयपुर। 

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर हंट” के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन और 17 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।

यह गिरोह लंबे समय से देशभर के लोगों को एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठग रहा था। सूचना मिलने पर सागवाड़ा थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने भासोर-बनकोड़ा रोड पर एक तालाब के पास घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। वे फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस का झांसा देकर अश्लील तस्वीरें भेजते और फिर एडवांस पेमेंट के नाम पर पैसे ऐंठ लेते थे।

No comments

Powered by Blogger.