Header Ads

Header ADS

छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में हादसा, 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल

 


रायपुर। 

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के  सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो, जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब प्लांट में नियमित कार्य चल रहा था। अचानक हुए विस्फोट से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से बयान आना बाकी है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुःख जताया है। पीएम मोदी ने कहा- मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

No comments

Powered by Blogger.