Header Ads

Header ADS

प्रधानमंत्री 28-29 अप्रैल को उप्र दौरे पर, वाराणसी व हरदोई में करेंगे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास

 


नई दिल्ली,। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 एवं 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, जहां वे वाराणसी और हरदोई में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे करीब 6,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री 1,050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 48 से ज्यादा पूरी हो चुकी परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें वाराणसी-आजमगढ़ रोड का चौड़ीकरण, कज्जाकपुरा और कादीपुर में रेल ओवर ब्रिज, तथा भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रमुख हैं। इसके अलावा वे जल जीवन मिशन के तहत 30 ग्रामीण पेयजल योजनाओं, चंद्रावती घाट के पुनर्विकास, सारंगनाथ मंदिर (सारनाथ) के पर्यटन विकास और संत रविदास पार्क के सौंदर्यीकरण जैसे जनकल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। खेल एवं सामाजिक सुविधाओं के तहत उप्र कॉलेज में सिंथेटिक हॉकी टर्फ, रामनगर में 100 बेड का वृद्धाश्रम और भेलूपुर जल उपचार संयंत्र में एक मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री 5,300 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 112 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें अमृत 2.0 के तहत सीवरेज एवं जल आपूर्ति योजनाएं, 500 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल, बाजार परिसरों का निर्माण, तालाबों का पुनर्जीवन और प्रमुख घाटों अस्सी, दशाश्वमेध और नमो घाट का विकास शामिल है।

No comments

Powered by Blogger.