नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने 27 को बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक
भोपाल ।
27 अप्रैल को आयोजित होने वाले विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक 27 अप्रैल को प्रातः 9 बजे नेता प्रतिपक्ष के आवास पर आयोजित की जाएगी। बैठक में 33% महिला आरक्षण को संशोधन के बहाने लंबित रखने के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र महिला सशक्तिकरण के विषय पर केंद्रित है, लेकिन भाजपा सरकार द्वारा संविधान-विरोधी कदम उठाकर महिला आरक्षण को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस द्वारा मजबूती से विरोध किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार मौजूदा 543 सीटों पर आरक्षण लागू करती है, तो कांग्रेस इसका समर्थन करने के लिए तैयार है।
.jpg)
No comments