अब भोपाल की फैक्ट्री में ‘तिलक-बिंदी’ पर विवाद
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक निजी फैक्ट्री के ड्रेस कोड को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एमपी नगर स्थित कंपनी द्वारा कर्मचारियों को तिलक, बिंदी समेत अन्य धार्मिक प्रतीक पहनकर आने पर रोक लगाने के कथित नोटिस के बाद मामला तूल पकड़ गया है। शुक्रवार काे विरोध में हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया।फैक्ट्री प्रबंधन ने इन आरोपों को तकनीकी पहलुओं से जोड़ते हुए सफाई दी है। कुछ वस्तुओं के इस्तेमाल से प्रोडक्ट क्वालिटी प्रभावित होने या रिजेक्शन बढ़ने की आशंका रहती है, इसी वजह से यह सर्कुलर जारी किया गया था। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिए कि कर्मचारियों और संगठन की आपत्तियों को देखते हुए फैसले पर पुनर्विचार किया जा सकता है।
.jpg)
No comments