भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप आईपीएल 2026 से बाहर
नई दिल्ली।
कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. आकाश दीप को पिछले साल अबू धाबी में हुए मिनी ऑक्शन में केकेआर ने इस खिलाड़ी को उनके एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था.
29 साल के आकाश दीप ने अब तक केकेआर के ट्रेनिंग कैंप में रिपोर्ट नहीं किया है. यह कैंप 18 मार्च से कोलकाता में चल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक यह गेंदबाज फिलहाल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैब से गुजर रहा है. हालांकि, अभी तक यह बात पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि उन्हें असल में किस तरह की चोट लगी है. माना जा रहा है कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैनेजर ने खिलाड़ी की मेडिकल स्थिति को लेकर फ्रेंचाइजी को पूरी जानकारी दे दी है. आकाश ने अपना अंतिम मैच पिछले महीने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेला था.
आकाश दीप का चोटिल होना तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता के लिए एक बड़ा झटका है. आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही कई तेज गेंदबाज चोट का शिकार हो रहे हैं और इस लिस्ट में नया नाम आकाश का है. केकेआर की टीम पहले से ही हर्षित राणा की चोट से परेशान है. इसके साथ ही श्रीलंका के मथीशा पथिराना को अभी अपनी क्रिकेट बोर्ड से मेडिकल क्लीयरेंस का इंतजार है और उनका शुरुआती कुछ मुकाबलों में खेलना तय नहीं है
.jpg)
No comments