हृदयविदारक सड़क हादसा , डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
सागर।
सागर जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सागर-दमोह रोड स्थित चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई. इस भीषण हादसे में गढ़ाकोटा के डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
डॉक्टर नीलेश पटेल अपने परिवार के साथ कार से सफर कर रहे थे. जैसे ही उनकी कार चना टोरिया टोल प्लाजा के पास पहुंची, अचानक वाहन हादसे का शिकार हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी.हादसे के बाद डॉक्टर नीलेश पटेल और दो अन्य लोग किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन उनकी पत्नी कार के अंदर ही फंसी रह गईं
चालक तरफ के दोनों दरवाजे लॉक थे
घटना के दौरान कार के ड्राइवर साइड के दोनों दरवाजे अंदर से लॉक पाए गए, जबकि दूसरी ओर के दरवाजे खुले हुए थे। इन्हीं खुले दरवाजों से डॉ. नीलेश बाहर निकल पाए। उनके साथ क्लिनिक में काम करने वाले दो युवकों ने भी अपनी जान बचा ली।
भाई ने लगाया हत्या का आरोप
डॉक्टर के बयान के बाद मृतका के भाई लोकेश पटेल ने कहा कि अगर यह साधारण हादसा होता, तो मौके पर एक्सीडेंट के स्पष्ट निशान मिलते। उन्होंने आशंका जताई कि या तो उनकी बहन को बेहोशी की हालत में ले जाया जा रहा था या फिर पहले ही उसकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
.jpg)
No comments