Header Ads

Header ADS

होटल, रेस्तरां मालिकों को बड़ी राहत , कमर्शियल एलपीजी का आवंटन बढ़कर 50 फीसदी हुआ

  


नई दिल्‍ली

गैस बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। इससे होटल और रेस्तरांओ को राहत मिलेगी। केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कमर्शियल एलपीजी के 20 फीसदी और आवंटन की अनुमति दी है। इससे कुल आवंटन बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। इसमें पीएनजी विस्तार के लिए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' सुधारों के आधार पर दिया गया 10 फीसदी आवंटन भी शामिल है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह अतिरिक्त 20 फीसदी आवंटन प्राथमिकता के आधार पर कुछ खास क्षेत्रों को दिया जाएगा। इनमें रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल, इंडस्ट्रियल कैंटीन, फूड प्रोसेसिंग/डेयरी, राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों की ओर से चलाई जाने वाली रियायती कैंटीन/आउटलेट (भोजन के लिए), कम्युनिटी किचन और प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी शामिल हैं।

No comments

Powered by Blogger.