Header Ads

Header ADS

राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने दिग्विजय को भी बताया दावेदार


 भोपाल । 


जून में मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में उहापोह जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के इनकार के बाद कांग्रेस में दावेदार जोर आजमाइश कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान ने दिग्विजय सिंह की संभावनाओं को एक बार फिर हवा दे दी है। पटवारी ने भोपाल में पत्रकारों से बातचीत मे दिग्विजय सिंह को भी दावेदार बता दिया। 

पटवारी से पत्रकारों ने पूछा कि क्या दिग्विजय सिंह राज्यसभा के उम्मीदवार हो सकते हैं तो उन्होंने कहा-बिल्कुल हो सकते हैं ये पार्टी निर्णय करेगी। इधर खुद को राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर उन्होंने इससे साफ इनकार करते हुए कहा कि मेरे पास पहले से ही कांग्रेस अध्यक्ष जैसा जिम्मेदारी का पद है। ऐसे में समय मैनेज करना मुश्किल हो जाता है

बता दें कि इससे पहले खुद दिग्विजय सिंह राज्यसभा नहीं जाने की बात कह चुके हैं. उन्होंने कहा था कि 'कांग्रेस नेतृत्व से यह अनुरोध किया है कि राज्यसभा का उनका वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें तीसरी बार उम्मीदवार नहीं बनाया जाए. राजनीति से संन्यास के फैसले पर उन्होंने कहा था कि इस तरह की चर्चा होती रहती है, आप जानते हैं कि यह कहां से आती है. बात इतनी ही है कि मैं तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहता.

No comments

Powered by Blogger.