भोपाल में नापतौल विभाग के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
भोपाल ।
राजधानी भोपाल में मंगलवार को एमपी नगर स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते यह धमकी भी अफवाह साबित हुई।
ई-मेल में दावा किया गया था कि कार्यालय परिसर में ड्रोन के माध्यम से चार छोटे आरडीएक्स बम लगाए गए हैं, जो मंगलवार, 17 मार्च को दोपहर 2 बजे विस्फोट करेंगे। साथ ही कर्मचारियों को तुरंत कार्यालय खाली करने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों को बाहर निकालकर पूरे परिसर की सघन तलाशी ली।
.jpg)
No comments