Header Ads

Header ADS

मुंबई-आगरा हाईवे पर बड़ा हादसा: पिकअप पलटी, एक की मौत, छह की हालत गंभीर

 


बड़वानी। 

मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेंधवा के पास ग्राम सालीकला के समीप मजदूरों से भरी एक पिकअप (UP 86 T 7298) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 वर्षीय सीतेश पुत्र चपलिया निवासी जामली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पिकअप में 25 से अधिक मजदूर सवार थे, जो जामली, लवाणी और आसपास के गांवों से मजदूरी के लिए राजपुर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

No comments

Powered by Blogger.