अधिकारी नहीं सुनते तो हमको बताओ, ध्यान रखना सरकार अपनी है: कैलाश विजयवर्गीय
भोपाल।
एक दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचे मंत्री एवं जिले के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ ने कई अधिकारियों की शिकायत की, इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दीं और कहा अधिकारी नहीं सुनते तो हमको बताओ, इस बात का ध्यान रखना है कि सरकार अपनी है।
मंत्री ने स्पष्ट किया है कि अपनी सरकार में अधिकारियों से जबरदस्ती उलझने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई समस्या है, तो उसे जिला अध्यक्ष या सीधे मंत्री तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने मज़ाकिया लहजे में यह भी जिक्र किया था कि कैसे कभी-कभी अधिकारी प्रभारी मंत्री का नाम लेकर उन्हें "चमकाते" हैं, लेकिन अब व्यवस्था को सुधारा जा रहा है।
बता दे कि मोहन सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने विवादित बयानों एवं अपनी ही सरकार से नाराजगी के चलते सार्वजनिक मुख़ालत करने के लिए सुर्ख़ियों में रहे है ,लेकिन वे सतना में पार्टी कार्यकर्ताओं को शासन एवं प्रशासन के खिलाफ मुखर न होने की नसीहत देते नजर आए।
.jpg)
No comments