वायरल गर्ल मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान संग मंदिर में लिए सात फेरे
तिरुवनंतपुरम
प्रयागराज महाकुंभ मेले से अपनी खूबसूरत आँखों और सादगी के कारण रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले ने बुधवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। शादी के दौरान केरल के कई प्रमुख नेता और केरल सरकार के मंत्री फैंस, मीडिया के लोग मौजूद थे। मोनालिसा के पिता, जय सिंह भोसले, इस अंतरधार्मिक रिश्ते के खिलाफ थे। सुरक्षा के डर से इस जोड़े ने तिरुवनंतपुरम के तम्पानूर पुलिस स्टेशन में शरण ली और सुरक्षा की गुहार लगाई।
मध्यप्रदेश के खरगोन की रहने वाली मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ बुधवार को शादी कर ली है. केरल के एक मंदिर में दोनों ने शादी की है. मोनालिसा और फरमान के रिश्ते के खिलाफ पिता और पूरा परिवार था. पारिवारिक विरोदों के बावजूद मोनालिसा ने अपने प्रेमी के साथ शादी की.
मोनालिसा और महाराष्ट्र के रहने वाले फरमान पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी. फरमान के मुस्लिम होने के कारण मोनालिसा के पिता विजय सिंह भोसले और उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. मोनालिसा ने आरोप लगाया कि परिवार उन पर अपनी पसंद के लड़के से शादी करने का दबाव बना रहा था और उन्हें धमकिया भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़कर केरल जाना पड़ा.
.jpg)
No comments