Header Ads

Header ADS

लोकसभा में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह- नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में


 नई दिल्ली।  

नक्सल  मुक्त भारत' पर लोकसभा में चल रही चर्चा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के बस्तर में इसे लगभग समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव अचानक नहीं आया, बल्कि 2014 के बाद केंद्र सरकार की सख्त नीति, सुरक्षा अभियान और विकास योजनाओं के कारण संभव हुआ है। शाह ने विपक्ष खासकर कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि नक्सलवाद के जो लोग यहां वकालत कर रहे थे, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि मोदी सरकार में वहां के लोगों को जो सुविधाएँ मिली, वे 1970 से अब तक क्यों नहीं मिलीं? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द, लेकिन हमारे लिए देश जरूरी हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि 12 राज्यों को रेड कॉरिडोर बना दिया गया और वहां क़ानून का शासन समाप्त कर दिया गया. 12 करोड़ लोग गरीबी के अंदर सालों तक जीते रहे. दोनों तरफ़ से 20 हज़ार युवा मारे गए, कई दिव्यांग बन गए, आख़िर इसके लिए कौन जिम्मेदार है? अमित शाह ने यह भी कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी सिद्धि नक्सल-मुक्त भारत है; यह कोई भी रिसर्चर स्वीकार करेगा

अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद ख़त्म करने का किया था एलान  

बता दे की बीते करीब छह दशक से नक्सलवाद भारत के लिए सबसे बड़ी आंतरिक चुनौती बना हुआ था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के अंतिम दिन के तौर पर तय करने का एलान किया था। इसके बाद से ओडिशा से लेकर छत्तीसगढ़ और झारखंड से लेकर आंध्र प्रदेश तक न सिर्फ नक्सली नेतृत्व को ध्वस्त किया गया, बल्कि कैडर के कैडर का सफाया कर दिया गया। 

No comments

Powered by Blogger.