एनडीए सरकार बनी, तभी से बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ: नीतीश कुमार
पटना।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि 2005 में जब पहली बार एनडीए सरकार बनी, तभी से बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ और राज्य लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार की स्थिति काफी खराब थी। लोग शाम होते ही घरों में बंद हो जाते थे। समाज में हिन्दू-मुस्लिम के बीच तनाव रहता था और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी बदहाल थीं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र में तेजी से काम शुरू किया गया। आज राज्य में किसी तरह का डर और भय नहीं है और लोग प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ रह रहे हैं।
नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, पर्यटन और कृषि जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों का पूरा लेखा-जोखा पेश किया। इस दौरान वे बीच-बीच में बिहार के पुराने हालात का भी जिक्र करते रहे।
.jpg)
No comments